संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव ने किया पानी की टंकी का लोकार्पण जन-जन की आवाज़ न्यूज़24   रिपोर्टर जितेंद्र कुमार  फिरोजाबाद फिरोजाबाद। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के छेछापुर चौराहा पर टीटीएसपी पानी की टंकी का लोकार्पण फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव ने किया। पानी की टंकी शुरू होने से चौराहे और आसपास के क्षेत्र से आने वाले लोगों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा। बताया गया कि यहां आने वाले जनमानस के लिए हर समय पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर शिकोहाबाद ब्लॉक प्रमुख विजय यादव एवं मदनपुर ब्लॉक प्रमुख जोगेंद्र यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
चित्र
  AIMIM युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने की घोषणा, शेजान खान बने युवा जिला सचिव जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट रामपुर। AIMIM युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से संवाद कर संगठन की आगामी रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान शेजान खान को उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा की भावना को देखते हुए AIMIM युवा जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सलमान शाह ने शेजान खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी मौके पर जिला पंचायत वार्ड नंबर 29 से शेजान खान का आवेदन भी कराया गया। पार्टी की ओर से उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई। सलमान शाह ने कहा कि AIMIM का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती ...
चित्र
  2027 के चुनाव की तैयारियां शुरू, डीएम और एसएसपी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया निरीक्षण रिपोर्टर जितेंद्र कुमार  फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में आगामी 2027 के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद के जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लंग्हैं ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वेयरहाउस पर पर्याप्त पुलिस बल, मेटल डिटेक्टर तथा अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं FLC कार्य को ध्यान में रखते हुए वेयरहाउस में साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था तथा पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं देखरेख में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर में आवश्यक बैरिकेडिंग कराने तथा कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी संबंधित अ...
चित्र
  चिचोली के जोगली के पास गौवंश से भरा पिकअप पकड़ा, युवाओं ने पुलिस के हवाले किया पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट चिचोली। ग्राम जोगली के पास देर रात गौवंश से भरे एक पिकअप वाहन को युवाओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन में तीन नग गौवंश ले जाए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गौवंश को कटने के लिए महाराष्ट्र ले जाने की बात सामने आई है। चिचोली थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि जोगली के पास देर रात युवाओं ने पिकअप वाहन को रोककर उसमें तीन नग गौवंश पाए। इस दौरान वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि क्लीनर को युवाओं ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तीनों गौवंश को सुरक्षित गौशाला भेज दिया है। वहीं पिकअप वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गौवंश को पकड़ने और पुलिस के सुपुर्द करने के दौरान युवा शिवशक्ति संगठन के सागर आर्य, जतिन आर्य...
चित्र
  चिचोली थाना क्षेत्र में कथित जुआ-सट्टे को लेकर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग राजेश नागदे, शाहपुर जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल । चिचोली थाना क्षेत्र के पाठाखेड़ा-कहूनारा जोड़ एवं चिरापाटला क्षेत्र में कथित रूप से जुआ-सट्टा संचालित होने की शिकायतें सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और युवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि संबंधित स्थानों पर लंबे समय से जुआ-सट्टे की गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, चिरापाटला में डायल 112 वाहन के आसपास जुआ खिलाए जाने का कथित वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में दिखाई देने वाले दावों की सत्यता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मां...
चित्र
  देवरिया: बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान, विभाग से स्थायी समाधान की मांग हरिकेश गुप्ता, भारतीय किसान मजदूर जन सेवा के पूर्वांचल प्रभारी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र की समस्या को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा घोरिया फील्ड और उसके आसपास के गांवों के लोग आए दिन बिजली की समस्याओं से परेशान हैं। कहीं बिजली का तार टूट जाता है, तो कहीं तार गिर जाता है। कभी बिजली आती है तो कभी चली जाती है। वहीं कई बार हाई वोल्टेज की समस्या भी सामने आती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। हरिकेश गुप्ता ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर जर्जर तारों को बदलवाया जाए और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि ग्राम सभा और आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिल सके।
चित्र
  हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के पिता स्व. कन्हैया लाल दोगने को श्रद्धांजलि हरदा/कोठरा । हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के पूज्य पिता स्व. कन्हैया लाल दोगने का 21 अगस्त 2026 को निधन हो गया था। रविवार, 30 अगस्त को ग्राम कोठरा में आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, मध्य प्रदेश डिजिटल मैपिंग प्रभारी मनोज आर्य, अल्पसंख्यक कांग्रेस के बैतूल जिला प्रभारी परमजीत सिंह सलूजा (लाली भैया) सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अकरम पटेल, टॉप पटेल, रोहित आर्य और राहुल जायसवाल समेत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने स्व. कन्हैया लाल दोगने के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। ॐ शांति। अकरम खान पटेल की रिपोर्ट | जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 जन जन की आवाज न्यूज़ 2...
चित्र
  🚨 बैतूल में बेलगाम कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल बैतूल। खेड़ी सावलीगढ़–परतवाड़ा मार्ग पर गंगा कुंड स्थित हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से चल रही अल्टो कार ने होंडा मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अल्टो कार क्रमांक MH 31 CN 6529 तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान कार ने होंडा मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद खेड़ी पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अल्टो कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार ...
चित्र
भारतीय किसान मजदूर यूनियन का हुआ विस्तार, वजहत अली खान बने नगर अध्यक्ष रामपुर जिला रिपोर्टर युसूफ की जन जन की आवाज न्यूज़ 24  रामपुर । भारतीय किसान मजदूर यूनियन के संगठन का विस्तार करते हुए वजहत अली खान को नगर अध्यक्ष रामपुर के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और किसानों एवं मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। वजहत अली खान ने नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों के अनुसार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
चित्र
  मथुरा-वृंदावन धाम दर्शन के लिए चिचोली से 37 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना पत्रकार – राजेन्द्र प्रसाद यादव जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 चिचोली । मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चिचोली क्षेत्र के 37 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र मथुरा-वृंदावन धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व नगर परिषद कार्यालय चिचोली में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने तीर्थ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। मथुरा-वृंदावन धाम भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि है, जहां दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश माल...
चित्र
 🚨 नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 750 से ज्यादा मौतें काठमांडू/नेपाल: नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में ग्लेशियर ढहने और उसके बाद आई भीषण बाढ़ व मलबे ने भारी तबाही मचा दी है। रॉयटर्स के अनुसार नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में मृतकों की संख्या कम से कम 750 तक पहुंच गई है, जबकि 3,000 से अधिक लोग लापता हैं। नेपाल में 734 और तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में 16 मौतों की सूचना है। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।  ⚠️ फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा भोटेकोशी नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने के बाद नेपाल के प्रभावित इलाकों में नए सिरे से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और बचाव दलों को सतर्क रहने को कहा है।  🇮🇳 भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ भारत ने नेपाल के लिए अब तक 68.5 टन राहत सामग्री भेजी है। रविवार को 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथा भारतीय विमान काठमांडू पहुंचा। भारत ने तकनीकी विशेषज्ञ, फोरेंसिक टीम और बचाव उपकरण भी भेजे हैं।  📰 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 अखिलेश दुबे की खास रिपोर्ट नेपाल में महाप्रलय! 750+ मौतें, 3 हजार से ज्यादा लापता; नए बाढ़ खतरे के बीच रा...
चित्र
  जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल: वार्ड में आवारा कुत्ता, गंदी बेडशीट और पत्रकार से अभद्रता का आरोप रामपुर | जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर । जिला सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में अस्पताल के वार्ड के अंदर एक आवारा कुत्ता घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोप है कि कुत्ते ने वार्ड के अंदर पेशाब भी किया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के बीच आवारा जानवर का पहुंचना सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता का विषय माना जा रहा है। गंदी बेडशीट को लेकर भी सवाल इसी दौरान अस्पताल पहुंचे एक पत्रकार ने वार्ड में मरीज के बेड पर गंदी बेडशीट होने की बात कही। आरोप है कि बेडशीट बदलने का अनुरोध करने पर संबंधित कर्मचारी ने सुबह बेडशीट बदलने की बात कही। पत्रकार का आरोप है कि मीडिया पहचान पत्र दिखाने के बावजूद कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही कर्मचारी द्वारा पत्...
चित्र
  दिव्या मित्तल ने IAS सेवा से लिया संन्यास, भावुक संदेश में साझा किए 13 साल के अनुभव देवरिया । भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की करीब 13 वर्षों की सेवा के बाद दिव्या मित्तल ने स्वेच्छा से पद से विदाई ली है। सेवा छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने प्रशासनिक सफर और जनता से मिले स्नेह को याद किया। दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई करने के बाद लंदन में नौकरी शुरू की थी। हालांकि, देश के लिए कुछ करने की इच्छा उन्हें वापस भारत ले आई और उन्होंने IAS अधिकारी बनने का रास्ता चुना। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता उन्हें देश की मिट्टी से मिली है। देवरिया और मीरजापुर में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हुए मिले अनुभवों को उन्होंने अपने जीवन की बड़ी सीख बताया। देवरिया और मीरजापुर की सेवा को बताया खास अनुभव दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों से जुड़े कई अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि देवरिया ने उन्हें यह सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना केवल विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है। वहीं मीरजापुर से उन...
चित्र
  गुर्जर टोला कच्ची मस्जिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर कार्यक्रम आयोजित रामपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर गुर्जर टोला स्थित कच्ची मस्जिद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। इस दौरान नात-ए-पाक पेश की गई और नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत-ए-पाक तथा उनकी शिक्षाओं पर रोशनी डाली गई। वक्ताओं ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और अमन का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ब्यूरो चीफ — रफीउल्लाह खान जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
चित्र
  देवरिया में रेलवे ओवरब्रिज से मज़ार हटाने की कार्रवाई, विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार देवरिया । रेलवे ओवरब्रिज पर स्थित मज़ार को लेकर लंबे समय से उठ रहे विवाद के बीच प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। देवरिया विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान इस कार्रवाई को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक के अनुसार , रेलवे ओवरब्रिज पर बनी उक्त संरचना सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के रूप में बताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने शासन स्तर पर लगातार प्रयास किया। विधायक ने अपने संबोधन में राम नगिना यादव का भी उल्लेख किया और दावा किया कि इस मुद्दे का विरोध करने के दौरान उनके साथ गंभीर घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने संघर्ष किया और देवरिया की जनता ने भी उनका साथ दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के निर्देश के बाद रेलवे ओवरब्रिज पर स्थित उक्त मज़ार को हटाकर कार्रवाई पूरी की गई है। उन्होंने इसे सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बताते हुए देवरिया के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। जन जन की आवाज़ न्यूज़ ...
चित्र
  जिला कारागार का डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद स्थित जिला कारागार का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से एवं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के ...
चित्र
  मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में कलेक्टर ने सुनी उद्यमियों और महिलाओं की समस्याएं सुरेन्द्र बावने, बैतूल जन जन की आवाज न्यूज़ 24 आठनेर, बैतूल । मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर में उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न उद्यमियों से उनके व्यवसाय के संचालन, उत्पादन, बिक्री, आय, विस्तार और आवश्यक सहयोग की जानकारी ली। उन्होंने सोयाबीन प्लांट संचालक अमन राठौर, पशु आहार यूनिट संचालक देवीदास मायवाड़े और डेयरी संचालक विकास खाकरे से संवाद कर उनके व्यवसाय की स्थिति जानी। स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्पाद तैयार करने के बाद उचित बाजार नहीं मिलने की समस्या कलेक्टर के सामने रखी। कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए एनआरएलएम के अधिकारियों को समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री...