बिना बीमा वाहनों से स्कूली बच्चों को ले जाने का आरोप, शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल बैतूल। शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के विद्यार्थियों को आईटीआई में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिए बगडोना ले जाने के दौरान कथित रूप से बिना वैध बीमा वाले वाहनों का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहनों में करीब 20-20 विद्यार्थियों को ले जाया गया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूली विद्यार्थियों को किसी वाहन से ले जाने से पहले वाहन के दस्तावेज, बीमा, फिटनेस सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कागजात की जांच की जानी चाहिए। यदि बिना वैध बीमा वाले वाहनों का उपयोग किया गया है, तो यह विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है। इस मामले में शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के प्राचार्य की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के माध्यम से यह स्पष्ट किया जाए कि विद्यार्थियों को किन वाहनों से, किस अनुमति ...