सीतापुर में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्र और भतीजे की डूबने से मौत सीतापुर। थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम सरैया मसूदपुर में एक दर्दनाक हादसे में पिता, पुत्र और भतीजे की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, रामपुर मथुरा थाना पुलिस, बचाव दल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान सुरेंद्र (40 वर्ष), उनके पुत्र सौरभ (13 वर्ष) और भतीजे शोभित (17 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, तीनों खेत देखने गए थे। वापस लौटते समय पैर फिसलने के कारण सौरभ और शोभित गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने के प्रयास में सुरेंद्र भी पानी में चले गए। हादसे में तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। रिपोर्टर: सुनील सिंह ब्यूरो चीफ, सीतापुर जन जन की आवाज न्यूज़ 24