स्वामित्व योजना में ‘निष्पादक’ की भूमिका पर पटवारी संघ ने जताई आपत्ति कानूनी जवाबदेही और भूमिका स्पष्ट करने की मांग, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल ब्यूरो चीफ: अकरम खान पटेल बैतूल। स्वामित्व योजना में पटवारियों को ‘निष्पादक’ की भूमिका दिए जाने को लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी आपत्ति शासन के समक्ष रखी है। संघ के जिला अध्यक्ष मोहनलाल धुर्वे ने कहा कि पटवारी शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करते हैं, लेकिन स्वामित्व योजना में निष्पादक की भूमिका से जुड़ी कानूनी जवाबदेही और अधिकारों को स्पष्ट किया जाना आवश्यक है। पटवारी संघ के अनुसार, इस संबंध में शासन को ज्ञापन सौंपकर योजना में पटवारियों की भूमिका, अधिकार एवं कानूनी जवाबदेही को स्पष्ट करने की मांग की गई थी। संघ का कहना है कि ज्ञापन दिए जाने के बाद भी उनकी मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं हुआ है। भूमिका और कानूनी जवाबदेही स्पष्ट करने की मांग संघ का कहना है कि दस्तावेजों एवं पंजीयन से जुड़े मामलों में भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में पटवारियों की जि...
संदेश
Madhya Pradesh Betul.भूमिका पर पटवारी संघ ने जताई आपत्ति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं