मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक संपन्न वाराणसी । मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक की अनुपालन आख्या एवं प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा उद्यमियों पर अतिरिक्त विद्युत बिल भारित करने के प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता, चन्दौली ने बताया कि आडिट रिपोर्ट, मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट की पूर्ण जांच आख्या और प्रकरण में शेष बचे दो उपभोक्ताओं में शंकर पाली ट्यूब्स की पी.डी. प्रक्रियााधीन है तथा सोना एग्रो के विद्युत बीजक का नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में इंसुलेटेड विद्युत केबल से विद्युत आपूर्ति के संबंध में बताया गया कि रामनगर इण्डस्ट्रियल एरिया में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं सुचारू संचालन हेतु विभिन्न कार्यों को अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2026-27 के अन्तर्गत सम्मिलित किये जा रहे हैं, जिसके स्वीकृत होने के उपरान्त कार्य कराये जायेंगे। इससे औद्योगिक क्षेत्र में...