भारतीय किसान मजदूर यूनियन का हुआ विस्तार, वजहत अली खान बने नगर अध्यक्ष रामपुर
जिला रिपोर्टर युसूफ की जन जन की आवाज न्यूज़ 24
रामपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के संगठन का विस्तार करते हुए वजहत अली खान को नगर अध्यक्ष रामपुर के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और किसानों एवं मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
वजहत अली खान ने नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों के अनुसार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें