बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शासकीय राशन की कालाबाजारी पर शिकंजा, ₹3.93 लाख से अधिक का खाद्यान्न जब्त, आरोपी गिरफ्तार अकरम खान पटेल की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल , 30 सितंबर 2026 — जिले में शासकीय राशन की कालाबाजारी के खिलाफ बैतूल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाठई स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला उजागर किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी दुकान विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कालाबाजारी से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर श्रीमती अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। घटना का विवरण दिनांक 29 सितंबर 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाहपुर श्री आशीष कुमार कुमरे द्वारा कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, जिला...