रामनगर में भारी वाहनों की अवैध पार्किंग का आरोप, रसूखदारों पर वसूली कराने के सवाल काशीराज परिवार की संपत्ति पर महीनों से कथित तौर पर चल रहा पार्किंग का खेल, ट्रक चालकों से ₹100 से ₹150 प्रतिदिन लेने का आरोप रामनगर (वाराणसी) । । स्थानीय थाना क्षेत्र के लंका रामलीला मैदान के पास भीटी अशोक वाटिका से सटी काशीराज परिवार की संपत्ति पर कथित अवैध पार्किंग और भारी वाहनों से शुल्क वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित विभागों से अनुमति लिए बिना उक्त स्थान को पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों को खड़ा कराकर वाहन चालकों से पैसे वसूले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थान पर पिछले कई महीनों से भारी वाहनों की आवाजाही और पार्किंग लगातार जारी है। वाहनों के खड़े होने से आसपास की सड़क पर यातायात प्रभावित होता है। लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे और आसपास भारी वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति बनती है तथा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती रहती है। लोगों ने यह भी आशंक...