बरेका में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान, कार्यालयों से हटाए गए पुराने रिकॉर्ड और अनुपयोगी सामान रिपोर्ट: विजय कुमार. वाराणसी जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 वाराणसी । रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्पेशल कैंपेन 6.0 एवं स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयों का रखरखाव, अपशिष्ट प्रबंधन और कार्यस्थलों को व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य बरेका परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाना तथा कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यालयों में चलाया गया विशेष सफाई अभियान स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत बरेका केंद्रीय चिकित्सालय स्थित प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुराने रिकॉर्ड एवं अनुपयोगी सामान को हटाकर कार...