संदेश

Rampur news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  रामपुर: घंटाघर पार्क में अंधेरे को लेकर उठे सवाल, सफाई और लाइट दुरुस्त कराने की मांग जन-जन की आवाज न्यूज़ 24  ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान  रिपोर्ट : रामपुर रामपुर । राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव, रोहिलखंड प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू ने बरेली गेट स्थित घंटाघर पार्क की सफाई व्यवस्था और खराब पड़ी लाइटों का मुद्दा उठाया है। मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि पार्क में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण अंधेरा रहता है। उनका आरोप है कि इसी अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ी और असामाजिक तत्व पार्क में गलत गतिविधियां करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला थाने के ठीक सामने इस तरह की स्थिति होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने नगर पालिका से मांग की कि घंटाघर पार्क की तत्काल सफाई कराई जाए और खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हाईवे के सामने और महिला थाने के सामने स्थित पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। प्रदेश महासचिव ने कहा कि शहर में पूर्व में भी नशेड़ी व्यक्तियों द्व...
चित्र
  श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को लेकर             गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान का आयोजन जन-जन की आवाज न्यूज़ 24  ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान  रिपोर्ट : रामपुर रामपुर । साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी, सिविल लाइंस, रामपुर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत की ओर से तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्री अखंड पाठ साहिब, शब्द-कीर्तन, अरदास एवं विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 10 सितंबर 2026, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब जी का शुभारंभ होगा। इसके बाद 12 सितंबर 2026, शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से 9 बजे तक अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे से 9:30 बजे तक शब्द-कीर्तन एवं अरदास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पर्व के अवसर पर रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस द...
चित्र
  राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.03 लाख मामलों का निस्तारण, 18 दंपतियों का घर फिर बसा जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान  रिपोर्ट रामपुर रामपुर । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भानु देव शर्मा, जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों, बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं से संबंधित 94,379 मामलों तथा दीवानी न्यायालयों के 9,365 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 1,03,744 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों और विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया तथा वादकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। 18 दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ परिवार न्यायालय में 27 वैवाहिक मामलों तथा धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता से सं...
चित्र
  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने SDM टांडा व RO चमरौआ से की मुलाकात रामपुर । मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान BLO को कथित तौर पर जातिगत आधार पर हटाए जाने तथा मतदाता सूची में भेदभाव किए जाने की शिकायत को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज उपजिलाधिकारी टांडा एवं RO विधानसभा चमरौआ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व AICC सदस्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 35 चमरौआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुतीउर रहमान खां उर्फ बब्लू ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े गंभीर विषयों से अवगत कराया और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी। मुतीउर रहमान खां ने कहा कि मतदाता सूची किसी जाति या समुदाय की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार का आधार है। किसी भी BLO को जातिगत आधार पर हटाना अथवा किसी योग्य मतदाता का नाम अनुचित तरीके से काटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। इस दौरान विधानसभा चमरौआ के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण की स्थिति को लेकर भी अधिकारियों के सा...
चित्र
  पुलिस अधीक्षक रामपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का सुना समाधान रामपुर। दिनांक 11 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं परेड की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार परेड के निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय एवं परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने तथा साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्द...
चित्र
  गरीब परिवारों की मदद के लिए RLD ने डीएम से की मांग, आयुष्मान और अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के आदेश जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 जिला रिपोर्टर यूसुफ रामपुर रामपुर। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रदेश महासचिव, रोहिलखंड प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत दुर्ग नगला निवासी दो जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक स्थिति और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को अवगत कराया। RLD नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि वजीर अहमद और मोहम्मद उस्मान के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। दोनों परिवारों को इलाज और खाद्यान्न संबंधी सहायता की तत्काल आवश्यकता है। वजीर अहमद के पैर में सेप्टिक की गंभीर समस्या बताई गई, जबकि मोहम्मद उस्मान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे। बताया गया कि अब तक उनके छह ऑपरेशन हो चुके हैं और आगे भी उपचार एवं ऑपरेशन की आवश्यकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने संबंध...
चित्र
ग्राम बरखेड़ा पहुंचकर सपा नेता एड. रामबहादुर ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात   जन जन की आवाज न्यूज़ 24  जिला रिपोर्टर यूसुफ  रामपुर रामपुर । ग्राम बरखेड़ा निवासी स्व. पूरन सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती मुन्नी देवी जी के निधन की खबर सुनकर सपा नेता एवं राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी एड. रामबहादुर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। एड. रामबहादुर ने दिवंगत श्रीमती मुन्नी देवी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और उनका दुःख साझा करना हमारा सामाजिक दायित्व है।
चित्र
  हिम्मतपुर में किसानपंचायत,  आबादी  की जमीन को लेकर उठी आवाज जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खानरामपुर रामपुर । भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत 10 सितंबर को ग्राम हिम्मतपुर में आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने आबादी की जमीन से जुड़े मामलों और जमीन के रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि हिम्मतपुर के किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने आबादी की जमीन को कृषि भूमि दर्शाकर रजिस्ट्री कराई है। साथ ही पुराने राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर बदलाव किए जाने की बात भी कही। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या जालसाजी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हनीफ वारसी ने कहा कि हिम्मतपुर की बस्ती कई दशकों से बसी हुई है और वहां रहने वाले गरीब...
चित्र
  बाढ़ग्रस्त किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिल माफ करने की मांग, किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन जन-जन की आवाज न्यूज़ 24   जिला रिपोर्टर यूसुफ  रामपुर रामपुर । बुधवार, 9 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा, कर्जमाफी, बिजली के बिल माफ करने और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 इससे पहले पार्क में आयोजित पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसान और मजदूरों को सभी प्रकार का उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने, बिजली के बिल माफ करने, बच्चों की पढ़ाई की फीस माफ करने और इलाज की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि किसान पूरी तरह खेती पर निर्भर रहता है। एक बार फसल खराब होने के बाद किसान को आर्थिक स्थिति सुधारने में कई वर्ष लग जाते हैं। बैंक और साहूकार के...
चित्र
जातिगत आधार पर BLO हटाने की शिकायत पर कांग्रेस का हल्ला बोल — निष्पक्ष जांच की मांग   ब्यूरो चीफ सफीउल्लाह खान रामपुर  जन जन की आवाज़  न्यूज़ 24  ब्यूरो चीफ सफीउल्लाह खान की रिपोर्ट  सूची के पुनरीक्षण एवं BLO की नियुक्ति/हटाने की प्रक्रिया में कथित जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 ज्ञापन में पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कहा गया कि लोकतंत्र में मतदाता सूची किसी जाति, धर्म या समुदाय की जागीर नहीं है, बल्कि प्रत्येक योग्य नागरिक के संवैधानिक मताधिकार की बुनियाद है। यदि किसी BLO को उसकी जाति अथवा समुदाय के आधार पर हटाने का प्रयास किया जा रहा है या मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने में भेदभाव हो रहा है, तो यह चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल है। संजय कपूर ने कहा कि, “चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इसकी पहली शर्त निष्पक्ष मतदाता सूची है। यदि किसी कर्मचारी को उसकी जाति देखकर हटाया जा रहा है या किसी म...
चित्र
  जातिगत आधार पर BLO हटाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी, निष्पक्ष जांच की मांग रामपुर। मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की नियुक्ति और हटाने की प्रक्रिया में कथित जातिगत भेदभाव के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपा। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची किसी जाति, धर्म या समुदाय की जागीर नहीं है, बल्कि प्रत्येक योग्य नागरिक के संवैधानिक मताधिकार की बुनियाद है। यदि किसी BLO को उसकी जाति अथवा समुदाय के आधार पर हटाने का प्रयास किया जा रहा है अथवा मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने में भेदभाव किया जा रहा है, तो यह चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। संजय कपूर ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इ...
चित्र
  आम आदमी पार्टी ने रामपुर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की मांग रामपुर । आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने रामपुर नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली और शहर की बदहाल स्थिति को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सना मामून को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने और शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। फैसल खान लाला ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष को जिम्मेदारी संभाले करीब तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन शहर की स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने गंदगी, जर्जर सड़कें, क्षतिग्रस्त नालियां, टूटे नालों के ढक्कन, खराब स्ट्रीट लाइट, पेयजल की समस्या और पार्कों की बदहाली जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने खुले और टूटे नालों को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि खुले नालों में गिरने से दो मासूम बच्चों की जान जा चुकी है, इसके बावजूद खतरनाक स्थानों को दुरुस्त करने में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। बारिश के दौरान जलभराव और नगर पालिका के अधीन न...
चित्र
मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: हरीश गंगवार   जन जन की आवाज न्यूज़ 24 ब्यूरो चीफ — रफीउल्लाह खान, रामपुर रामपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जन जन की आवाज news24 कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा मौजूद रहे। भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘25 साल-25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा रंग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन जन की आ...
चित्र
 * विधानसभा चुनाव के आगाज के साथ भाजपा ने शुरू किया संगठन के भौतिक सत्यापन का अभियान* रामपुर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रामविहार पर आज विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार जी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है और प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करना आवश्यक है।हरीश गंगवार ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। भौतिक सत्यापन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पार्टी की संगठनात्मक संरचना प्रत्येक बूथ पर पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है। जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए आगामी चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को ...