संदेश

Jan Jan ki awaz news 24 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव से अहम मुलाकात संगठन की मजबूती, चुनावी तैयारियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा लखनऊ । 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों , संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात हुई। इस दौरान पार्टी संगठन, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस अवसर पर बिलासपुर से स...
चित्र
  देवरिया: जिला कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया। जिला कारागार का आज पुलिस अधीक्षक देवरिया के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कारागार में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 संपादक: अखिलेश दुबे | हेड ऑफिस: देवरिया, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अभिनंदन

मेरठ: शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा मेरठ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में पवित्र श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। पूरे प्रदेश में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इसी क्रम में आज मेरठ में शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अभिनंदन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुँचे कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर और मंच दोनों माध्यमों से पुष्पवर्षा कर उनका भावुक अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा होते ही पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के जयकारों से गूंज उठा। देवरिया से मेरठ तक भक्तिमय माहौल कांवड़ यात्रा को लेकर पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वी यूपी के देवरिया, गोरखपुर और वाराणसी तक पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व आस्था देखी जा रही है। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा कांवड़ियों के लिए विश्राम, भोजन और चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम प्रश...

देवरिया में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल... गोरखपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।"

चित्र
  देवरिया में युवक पर चाकू से हमला, मैरिज हॉल के पास वारदात देवरिया । शहर के एक मैरिज हॉल के पास एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  "देवरिया में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल... गोरखपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।" जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया अखिलेश दुबे संपादक

रुद्रपुर में आज रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली

चित्र
  रुद्रपुर में आज रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रुद्रपुर/देवरिया। शुक्रवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रुद्रपुर कस्बे में रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का संचालन बदला जाएगा, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस के अनुसार, गौरी बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को तारासारा मार्ग से होकर रुद्रपुर बस स्टेशन भेजा जाएगा। वहीं बरहज और मदनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्वी बाईपास से निकाला जाएगा। रुद्रपुर से गोरखपुर जाने वाले वाहन भी पूर्वी बाईपास का ही उपयोग करेंगे। मंदिर के आगे केवल आवश्यकता होने पर ही वाहनों का आवागमन कराया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया रिपोर्ट: अखिलेश दुबे
चित्र
  देवरिया: किसान फार्मर आईडी अभियान में तेजी, 15 दिन की समय-सीमा तय देवरिया। जिले में किसान फार्मर आईडी बनाने के अभियान को तेज करने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी अगले 15 दिनों के भीतर तैयार कराई जाए। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत सहायकों और संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में वृक्षारोपण अभियान, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, डिजिटल लाइब्रेरी और अंत्येष्टि स्थल जैसे विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। सभी विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को पशुओं के टीकाकरण और ईयर टैगिंग अभियान में तेजी लाने के साथ अवैध पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा गया। वहीं जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशे...

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 अखिलेश दुबे देवरिया

चित्र
  देवरिया: डीएम का सख्त एक्शन, लापरवाही पर बिजली विभाग के एक्सईएन का वेतन रोका शिकायतों की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और जवाबदेह कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। देवरिया में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।