वाराणसी के रामापुरा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में भव्य श्रृंगार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष संवाददाता / रिपोर्टर: विजय कुमार -जन-जन की आवाज़ न्यूज़ वाराणसी :रामापुरा स्थित श्री श्री प्राचीन शीतला माता मंदिर में एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर माता शीतला का अलौकिक और भव्य श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। मंदिर के महंत पं. चन्दन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्तिमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। माता शीतला के भव्य श्रृंगार के साथ सजाई गई आकर्षक झांकी ने सभी श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस भव्य आयोजन में प्रसिद्ध कलाकारों—श्री सुरेंद्र सिंह और अशोक अरोड़ा—ने अपनी शानदार कला और प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इस ...