देवरिया में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल... गोरखपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।"
देवरिया में युवक पर चाकू से हमला, मैरिज हॉल के पास वारदात देवरिया । शहर के एक मैरिज हॉल के पास एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। "देवरिया में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल... गोरखपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।" जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया अखिलेश दुबे संपादक