संदेश

मध्य प्रदेश बैतुल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में पीएम श्री मुलताई की छात्राओं ने मारी बाजी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं अकरम खान पटेल की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24 मुलताई। बैतूल बाजार स्थित संदीपनी कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम जिलों के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुलताई की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में सफलता हासिल की और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। मिनी वर्ग में योगिता खावसे एवं रूचि परिहार, जूनियर वर्ग में आरुषि गाडरे, डॉली खावसे एवं कशिश पवार तथा सीनियर वर्ग में जिया कौसर एवं महेक परडकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं के राज्य स्तर पर चयनित होने पर विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद नरवरे , प्रभारी गीता गायकवाड़ एवं कल्याणी नरवरे ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने छात्राओं की...
चित्र
  बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शासकीय राशन की कालाबाजारी पर शिकंजा, ₹3.93 लाख से अधिक का खाद्यान्न जब्त, आरोपी गिरफ्तार अकरम खान पटेल की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल , 30 सितंबर 2026 — जिले में शासकीय राशन की कालाबाजारी के खिलाफ बैतूल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाठई स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला उजागर किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी दुकान विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कालाबाजारी से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर श्रीमती अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविंद कुमरे के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। घटना का विवरण दिनांक 29 सितंबर 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाहपुर श्री आशीष कुमार कुमरे द्वारा कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा, जिला...
चित्र
  एनएसयूआई और सेवादल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन अकरम खान पटेल की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली (बैतूल), 29 सितंबर 2026। चिचोली तहसील के जय स्तंभ चौक पर मंगलवार दोपहर 12 बजे एनएसयूआई एवं कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने किया। प्रदर्शन के दौरान सेवादल कांग्रेस चिचोली के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य और एनएसयूआई चिचोली के ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार चिचोली के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया में संवै...
चित्र
  बिना बीमा वाहनों से स्कूली बच्चों को ले जाने का आरोप, शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सवाल बैतूल। शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के विद्यार्थियों को आईटीआई में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिए बगडोना ले जाने के दौरान कथित रूप से बिना वैध बीमा वाले वाहनों का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहनों में करीब 20-20 विद्यार्थियों को ले जाया गया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूली विद्यार्थियों को किसी वाहन से ले जाने से पहले वाहन के दस्तावेज, बीमा, फिटनेस सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कागजात की जांच की जानी चाहिए। यदि बिना वैध बीमा वाले वाहनों का उपयोग किया गया है, तो यह विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है। इस मामले में शासकीय हाई स्कूल बीजादेही के प्राचार्य की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के माध्यम से यह स्पष्ट किया जाए कि विद्यार्थियों को किन वाहनों से, किस अनुमति ...
चित्र
  बच्चों का शिक्षा स्तर कमजोर मिलने पर शाहपुर बीईओ बर्डे हटाए गए सुभाष यादव, ब्यूरो चीफ शाहपुर जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल/शाहपुर। शासकीय विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर का निरीक्षण करने पहुंचे सहायक आयुक्त को कई विद्यालयों में विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर अपेक्षित स्तर से कमजोर मिला। निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने शाहपुर विकासखंड के बीईओ बर्डे के खिलाफ कार्रवाई की है। बीईओ बर्डे को शाहपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद से हटाकर एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुंडी मूल शाला में पदस्थ किया गया है। वहीं उनकी जगह शासकीय हाई स्कूल जवारा के व्याख्याता श्री दिलीप कुमार गीते को शाहपुर बीईओ का प्रभार सौंपा गया है। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। कई स्थानों पर अपेक्षित जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बताई। कार्रवाई के बाद विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और नियमित मॉनिटरिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे ...
चित्र
  भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिलें बरामद एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; करीब 15 लाख रुपये के चोरी के वाहन जब्त बैतूल। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 21 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है, बरामद की गई हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। चोरी की मोटरसाइकिल की रिपोर्ट से खुला मामला जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को ग्राम उदामा निवासी पंकज बछले की होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP48MZ4812 ग्राम कोथलकुंड से चोरी हो गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 325/26 , धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया गिरोह का राज मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के ...
चित्र
  इंकलाब जिंदाबाद के नारों से गूंजा चिचोली, शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि अकरम खान पटेल की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली । महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर चिचोली नगर के मुख्य चौक पर एनएसयूआई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने कहा कि जब भी देश को युवाओं की जरूरत पड़ी है, युवाओं ने आगे बढ़कर देश के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और उनका “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा आज भी युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना जगाता है। वरिष्ठ कांग्रेसी मदन शुक्ला ने युवाओं और छात्रों को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के क्षेत्...
चित्र
  पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा को लेकर पटवारी संघ आक्रोशित मप्र पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बैतूल । मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला बैतूल ने राजस्व विभाग की नीतियों एवं विभिन्न योजनाओं में पटवारियों को सौंपे जा रहे दायित्वों को लेकर आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल धुर्वे के नेतृत्व में पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी प्रमुख मांगों को शासन के समक्ष रखा। पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग पटवारी संघ ने पटवारी संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया में लागू 50 वर्ष की आयु सीमा को लेकर विरोध जताया है। संघ का कहना है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में पटवारी लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में पदोन्नति के लिए आवश्यक जानकारी भी संकलित की जा रही है। संघ के अनुसार, 50 वर्ष की आयु सीमा के कारण कई वरिष्ठ एवं पात्र पटवारी पदोन्नति के अवसर से वंचित हो सकते हैं। संघ ने मांग की है कि अन्य शासकीय सेवकों की तरह पटवारी संवर्ग को भी वरिष्ठता और सेवा अवधि के आधार पर सेवानिवृत्ति तक पदोन्नति ...
चित्र
  पीछे से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले गिरोह का खुलासा, तीन बाल अपचारी सहित छह गिरफ्तार बैतूल। सारणी थाना पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, चार सोने के मोती, एक कान की बाली तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को सुमन पंडाग्रे, उम्र 52 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह एबी टाइप ऑफिसर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 13 से काम करके पैदल अपने घर जा रही थीं। शिव मंदिर के पास पहुंचने पर पीछे से स्कूटी पर आए तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र और उसमें लगे सोने के मोती छीन लिए तथा मौके से फरार हो गए। मामले में थाना सारणी में अपराध क्रमांक 335/26 के तहत धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने घटना को ...
चित्र
  मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं भोपाल/इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे समत्व में एडीजी इंटेलीजेंस एवं आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी। इसके बाद दोपहर 3:00 से 3:15 बजे तक स्टेट हैंगर, भोपाल आगमन तथा 3:20 से 3:45 बजे तक स्टेट हैंगर भोपाल से एयरपोर्ट इंदौर पहुंचेंगे। शाम 4:10 बजे रेसीडेंसी कोठी, इंदौर पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम 5:25 से 5:30 बजे होटल एस्सेटेनिया लग्जरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:45 से 6:55 बजे होटल शेरटन ग्रैंड पैलेस पहुंचेंगे, जहां शाम 7:00 से 8:00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित है। रात्रि 8:30 बजे एयरपोर्ट इंदौर पहुंचने के बाद 8:35 से 9:00 बजे तक भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 9:15 बजे निवास पहुंचेंगे। रिपोर्टर: अकरम खान पटेल जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
चित्र
  गणेश विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर हमला करने का आरोप, परिजनों ने थाना पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही के लगाए आरोप बैतूल। बीजादेही थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग रोहित यादव पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों—ओमप्रकाश यादव, बसंत यादव और गब्बर यादव—ने रोहित यादव को रास्ते में घेरकर विवाद किया और उसके बाद चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल रोहित यादव को धर्मेंद्र और बलदेव उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल ले गए। पीड़ित परिवार ने बीजादेही थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि घटना में शामिल बताए जा रहे युवकों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है और आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। परिजनों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमला किया गया। परिवार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा पी...
चित्र
  गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, संतों की निगरानी में कराया जाएगा विसर्जन बैतूल। जिलेभर में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव और उत्साह के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ विसर्जन स्थलों तक लेकर पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिले में प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों से सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की जान...
चित्र
  पत्रकार मो. अफसर का अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान मुलताई। नगर की सामाजिक संस्था अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी द्वारा पत्रकार मो. अफसर का फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था के सदस्यों ने उनकी पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोसायटी के अध्यक्ष सैय्यद मकसूद अली ने बताया कि नगर सहित जिलेभर में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जागरूक पत्रकार मो. अफसर को हाल ही में भोपाल में आयोजित पत्रकार समागम एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं संस्था के प्रति समर्पण के लिए टीएनपी न्यूज़ के सीएमडी अमित पाण्डेय एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया था। मो. अफसर की इस उपलब्धि पर नगर सहित जिलेभर के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। अध्यक्ष सैय्यद मकसूद अली ने कहा कि मो. अफसर पत्रकारिता के साथ-साथ अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी उपलब्धि को देखते हुए संस्था की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था क...
चित्र
  बोरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोरदेही पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद बैतूल जिले में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने तथा अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलि द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बोरदेही पुलिस ने एक आरोपी को देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बांगा निवासी झाडु पिता रंगलाल यदुवंशी, उम्र 49 वर्ष , अपने पास देशी पिस्टल रखकर ग्राम बांगा से मोरखा की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मोरखा रोड, ग्राम बांगा क्षेत्र में पहुंची और संदेही को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस जब्त कर आरोपी के वि...
चित्र
  सर्वसुविधायुक्त भव्य विद्यालय भवन का निर्माण कर प्रशासन को किया सुपुर्द हेमंत खंडेलवाल ने किया लोकार्पण, मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में पेश की मिसाल बैतूल। सच्ची समाजसेवा वही है, जिसका लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंच सके। इसी उद्देश्य के तहत संत रामपाल महाराज के मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के अंतर्गत संचालित ‘शिक्षित हो जन-जन अभियान’ के तहत ग्राम जामठी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर उसे स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन को सुपुर्द किया गया। नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण एक गरिमामयी समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अभिजीत सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी पूनम वरकड़े, भाजपा बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन बारसकर, मंडल उपाध्यक्ष सुनील नहारिया सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, सचिव, पटवारी एवं आरआई मौजूद रहे। सितंबर 2026 में लगभग एक माह में तैयार किए गए इस भवन में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध...
चित्र
  नदी किनारे चल रही कच्ची शराब की भट्टियों पर पुलिस का प्रहार रानीपुर पुलिस ने 50 मटकों और 10 बर्तनों में रखी महुआ लहान नष्ट की बैतूल जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रानीपुर थाना एवं चौकी घोड़ाडोंगरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए झिलपा-धाराखोह नदी के आसपास अवैध कच्ची शराब निर्माण के संभावित स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान करीब 50 मटकों एवं 10 बर्तनों में रखी महुआ लहान बरामद की। पुलिस ने लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए बनाए गए अड्डों को भी चिन्हित कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुभाग सारणी के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी रानीपुर निरीक्षक बबीता धुर्वे , चौकी घोड़ाडोंगरी से उप निरीक्षक आशीष कुमरे सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने की अपील पुलिस अ...
चित्र
  भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में जल जन-संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत ब्यूरो चीफ: अकरम खान पटेल, बैतूल जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 चिचोली/चिरापाटला, बैतूल   बैतूल। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में गुरुवार को चिचोली क्षेत्र के चिरापाटला में जल जन-संकल्प यात्रा का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यात्रा का शाम करीब 5 बजे चिरापाटला में आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान स्वल्पाहार कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा जल संरक्षण और जनसेवा के संकल्प को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने और ऐसे जनहितकारी अभियानों में सहयोग करने की अपील की। स्वागत कार्यक्रम के बाद...
चित्र
  किसानों की चोरी की मोटर खरीदने के आरोप, सिंगराई खापा के कबाड़ी की भूमिका पर उठे सवाल चोरी की मोटर खरीदने के आरोपों की जांच और कार्रवाई को लेकर किसानों ने उठाए सवाल बैतूल/शाहपुर। किसानों के खेतों से मोटर चोरी के मामलों के बीच सिंगराई खापा निवासी कबाड़ी आयुष बडोदे की भूमिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि टप्पा क्षेत्र में चोरी की मोटर खरीदने के मामले में कबाड़ी को पुलिस ने कथित रूप से मौके पर पकड़ा, लेकिन इसके बावजूद उसे मामले में आरोपी बनाए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों और किसानों के बीच चर्चा है कि यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि चोरी की मोटर की खरीद की गई थी, तो संबंधित व्यक्ति की भूमिका की भी नियमानुसार जांच होनी चाहिए। इसी को लेकर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चोरी का सामान खरीदने वालों पर कार्रवाई की मांग किसानों का कहना है कि खेतों से मोटर चोरी होने की घटनाओं में केवल चोरी करने वालों तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए। चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। कि...
चित्र
  कलेक्टर के निर्देश का इंतजार या नियमों के तहत होगी जांच? रेत की वैधता पर उठे सवाल उप खनिज अधिकारी के कथित बयान से चर्चा तेज, दो दिन पहले सूचना के बावजूद जांच नहीं होने का आरोप बैतूल/शाहपुर । शाहपुर बस स्टैंड के सामने निर्माणाधीन हॉस्टल में कथित रूप से बिना रॉयल्टी की रेत के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही रेत की वैधता को लेकर खनिज विभाग के उप खनिज अधिकारी वशिष्ठ को करीब दो दिन पहले सूचना दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर पहुंचकर जांच किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर उप खनिज अधिकारी वशिष्ठ के कथित बयान—“पत्रकार के कहने पर कार्रवाई नहीं करूंगा”—की भी चर्चा है। हालांकि, नियमानुसार किसी भी कार्रवाई का आधार केवल किसी व्यक्ति की सूचना नहीं, बल्कि विभागीय जांच, मौके की स्थिति और संबंधित दस्तावेज होने चाहिए। ऐसे में सवाल यह है कि सूचना मिलने के बाद क्या खनिज विभाग स्वयं मौके पर पहुंचकर रेत के स्रोत, रॉयल्टी और परिवहन संबंधी दस्तावेजों की जांच करेगा? क्या कलेक्टर के निर्देश का इंतजार? स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है ...