संदेश

उत्तर प्रदेश वाराणसी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
रोसा की बैठक में चुनाव आयोग पर सवाल, सीईसी के इस्तीफे की मांग; 7 अक्टूबर को 10 जिलों से राष्ट्रपति को ज्ञापन रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को वाराणसी के सिद्धगिरि स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र कपूर जी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की गई और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की पूरी प्रक्रिया को असंवैधानिक बताया गया। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मंडल के डॉक्टर शम्मी कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन आनंद मिश्रा जी ने किया। वक्ताओं ने कहा – राष्ट्रदोह की श्रेणी में आता है यह कृत्य बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा किया गया यह कृत्य राष्ट्रदोह की श्रेणी में आता है। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया ही असंवैधानिक है। इसे तत्काल रोका जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें। वक्ताओं ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग लगातार सवालों का जवाब नहीं दे रहा है, जिससे लो...
चित्र
  48 घंटे बाद भी सुलग रहा मड़ौली का पंखा गोदाम, फिर भड़की आग वाराणसी (जन जन की आवाज न्यूज़ 24)। मड़ौली स्थित पंखा गोदाम में लगी आग 48 घंटे बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हो सकी है। बुधवार भोर में गोदाम के भीतर सुलग रही चिंगारियां अचानक फिर शोला बनकर भड़क उठीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पंखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कुछ सॉल्वेंट अत्यधिक ज्वलनशील हैं। इसी वजह से आग बुझने के बाद भी गोदाम के भीतर से धुआं और चिंगारियां उठती रहीं। बुधवार भोर में सुलगती चिंगारियों के दोबारा शोला बनने से आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रित किया। वहीं, आग की भीषण गर्मी के कारण गोदाम की बिल्डिंग की बीम भी झुक गई है। इससे बेसमेंट में जाकर आग के वास्तविक स्रोत तक पहुंचना अग्निशमन कर्मियों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। आग के पूरी तरह शांत न होने से गोदाम में लगातार निगरानी और सावधानी बरती जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण को लेकर अभी रहस्य बरकरार है। — विजय ...
चित्र
हाईकोर्ट के फैसले के बाद वाराणसी में हुक्का बारों पर सख्ती, मेनू से गायब हुआ हुक्का वाराणसी । इलाहाबाद हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में हुक्का बार कारोबार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 70 से ज्यादा कैफे-रेस्तरां की याचिकाएं एक झटके में खारिज कर दीं और दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं भी, किसी भी रूप में हुक्का बार नहीं चल सकता। चाहे रेस्टोरेंट ने तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत स्मोकिंग जोन ही क्यों न बना रखा हो, ये बहाना अब नहीं चलेगा। वाराणसी में मची हड़कंप फैसले के बाद वाराणसी में हुक्का उद्योग की शामत आ गई है। कई नामी रूफटॉप कैफे ने अपने मेनू से हुक्का हटा दिया है तथा सोशल मीडिया पर लगे हुक्का बार से जुड़े पोस्ट और रील डिलीट करने शुरू कर दिए हैं। मतलब, अब 'चल यार हुक्का बार' नहीं, बल्कि 'चलो यार कहीं और चलते हैं' बोलना पड़ेगा। गौरतलब है कि  एक अभियान चलाकर शहर में चल रहे हुक्का बार को उजागर किया था। सबसे ज्यादा कम उम्र के बच्चे इसका शिकार हो रहे थे। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की एसओजी-2 की लिस्ट और पिछले 2 साल में पुलिस...
चित्र
सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक जिम की सुविधा, महापौर ने किया लोकार्पण · 62 लाख की लागत से निखरी फिटनेस की रंगत, एचडीएफसी के सहयोग से तैयार हुआ जिम · प्रधानमंत्री जी के विजन से काशी बनी विश्वस्तरीय खेल नगरी : अशोक कुमार तिवारी · एक ही छत के नीचे 21 खेलों के साथ अब मिली वर्ल्ड क्लास जिमिंग की सुविधा : नगर आयुक्त वाराणसी : महानगरों की तर्ज पर अब काशी के खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों को शहर के मध्य में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक जिम सुविधा मिलेगी। डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सिगरा) में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से लगभग 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सिगरा स्टेडियम का वर्तमान विश्वस्तरीय स्वरूप यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी खेल नीति और काशी के प्रति उनके विशेष लगाव की देन है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही सिगरा स्टेडियम को पुनर्विकसित कर विश्वस्तरीय खेल परिसर बनाया गया और इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) क...
चित्र
  वाराणसी: केदार सिंह को टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर, मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन रिपोर्टर: विजय कुमार  वाराणसी जन जन की आवाज न्यूज़ 24 वाराणसी । पार्टी की ओर से केदार सिंह को टिकट मिलने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और केदार सिंह का अभिनंदन किया। इस अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केदार सिंह को टिकट मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह (बॉबी), आशुतोष प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर खुशी मनाई और आगामी चुनाव को लेकर उत्साह व्यक्त किया। समर्थकों ने कहा कि केदार सिंह को टिकट मिलने से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। इस दौरान मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
चित्र
  वाराणसी में मिशन शक्ति की 200 महिला पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण वाराणसी : पुलिस आयुक्त के नेतृत्व और अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव की देखरेख में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस विभाग और पीरामल संस्थान के साझा प्रयास से आयोजित इस प्रशिक्षण में आयुक्तालय के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों में तैनात 200 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाना था। इस दौरान उन्हें मन को शांत रखने, ध्यान लगाने, एकाग्रता बढ़ाने, तनाव को संभालने, आत्म-जागरूकता और भावनाओं पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ दया, सहानुभूति और नागरिकों से बेहतर संवाद करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समूह चर्चा, व्यावहारिक अभ्यास, अनुभव साझा करने और ध्यान सत्रों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने सीखा कि कठिन परिस्थितियों में खुद को कैसे संभालना है और लोगों के साथ मानवीय व्यवहार कैसे करना है। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्...
चित्र
  ढेरही टोल विवाद: 'रोड नहीं तो टोल नहीं' के नारे पर उतरे किसान, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प चोलापुर । वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेरही टोल प्लाजा के विरोध में बुधवार को पूर्वांचल किसान संगठन के आह्वान पर प्रस्तावित महाधरने को लेकर चोलापुर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। किसान संगठनों ने 'रोड नहीं तो टोल नहीं' का नारा देते हुए अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद करने की मांग की है। ❤ 16 किमी सड़क अधूरी, फिर भी टोल वसूली का आरोप किसान संगठन की ओर से आरोप लगाया गया है कि वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग का करीब 16 किलोमीटर हिस्सा अभी अधूरा है और जगह-जगह सड़क खराब है, इसके बावजूद टोल वसूला जा रहा है। संगठन का कहना है कि पूर्व में ढेरही टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों को आधार दिखाने पर टोल से राहत देने की बात हुई थी, लेकिन वर्तमान में ग्रामीणों और स्कूल बसों से भी टोल वसूले जाने की शिकायत मिल रही है। 65 किसान नेता हाउस अरेस्ट, छावनी में तब्दील हुआ इलाका महाधरने से पहले किसान संगठन की ओर से चोलापुर, केराकत और चंदवक क्षेत्र के करीब 65 किसान संगठन नेताओं को हाउस अरेस...
चित्र
  मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक संपन्न वाराणसी । मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक की अनुपालन आख्या एवं प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा उद्यमियों पर अतिरिक्त विद्युत बिल भारित करने के प्रकरणों की समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता, चन्दौली ने बताया कि आडिट रिपोर्ट, मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट की पूर्ण जांच आख्या और प्रकरण में शेष बचे दो उपभोक्ताओं में शंकर पाली ट्यूब्स की पी.डी. प्रक्रियााधीन है तथा सोना एग्रो के विद्युत बीजक का नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में इंसुलेटेड विद्युत केबल से विद्युत आपूर्ति के संबंध में बताया गया कि रामनगर इण्डस्ट्रियल एरिया में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं सुचारू संचालन हेतु विभिन्न कार्यों को अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2026-27 के अन्तर्गत सम्मिलित किये जा रहे हैं, जिसके स्वीकृत होने के उपरान्त कार्य कराये जायेंगे। इससे औद्योगिक क्षेत्र में...
चित्र
  बॉयलर लदा ट्रेलर डाफी में फंसा, रास्ते की गुणवत्ता पर उठे सवाल डबल इंजन और जेसीबी-हाइड्रा की मदद के बाद भी नहीं निकला ट्रेलर, रास्ता बनाने में जल्दबाजी का आरोप वाराणसी। डाफी टोल प्लाजा के उत्तर तरफ बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर बुधवार को बॉयलर लदा एक ट्रेलर फंस गया। बताया गया कि वैकल्पिक मार्ग पर दलदल होने के कारण ट्रेलर के पिछले हिस्से के करीब आधा दर्जन पहिए मिट्टी में धंस गए। ट्रेलर को निकालने के लिए डबल इंजन के साथ जेसीबी और हाइड्रा की मदद ली गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी ट्रेलर आगे नहीं बढ़ सका। ट्रेलर को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रास्ते को मजबूत करने और बनाने का काम किया जा रहा है। मौके पर ट्रेलर को देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वैकल्पिक रास्ते के निर्माण में जल्दबाजी की गई। आरोप है कि रास्ते पर गिट्टी डालने के बाद पर्याप्त रूप से रोलर नहीं चलाया गया। इसके बाद अस्थायी मार्ग तैयार कर उस पर लोहे की स्लीपर प्लेट बिछाई गई। ट्रेलर हाईवे से नीचे उतरकर लोहे की स्लीपर प्लेट पर पहुंचा, लेकिन इसके बाद उसका पिछला हिस्सा दल...
चित्र
  वसंत वाणी संसद 2.0 में विधि संकाय, बीएचयू का शानदार प्रदर्शन 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के 16 विद्यार्थियों ने हासिल किए व्यक्तिगत सम्मान; ‘बिगेस्ट डेलीगेशन’ और ‘बेस्ट क्वालिटी डेलीगेशन’ पुरस्कार भी मिला वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विधि संकाय ने वसंत वाणी संसद 2.0 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। छह समितियों में 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रतिभाग करने वाले विधि संकाय के 16 विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार एवं सम्मान हासिल किए। इसके अलावा संकाय को समग्र प्रदर्शन के लिए ‘बिगेस्ट डेलीगेशन’ और ‘बेस्ट क्वालिटी डेलीगेशन’ के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। विधि संकाय के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट (AIPPM), लोकसभा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC), संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग (UNCSW), उत्तर प्रदेश विधानसभा (UPLA) तथा प्रेस कॉन्क्लेव सहित छह समितियों में भाग लिया। AIPPM में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन AIPPM समिति में विधि संकाय के विद्यार्थियों ने विशेष उपलब्धियां ह...
चित्र
  एमएलसी की दो सीटों के लिए पहले दिन 17 पर्चे बिके स्नातक सीट के 10 और शिक्षक सीट के 7 नामांकन पत्र बिके, मंडलायुक्त कार्यालय में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था वाराणसी । वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो एमएलसी सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की आवाजाही देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंडलायुक्त कार्यालय में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था। जांच के बाद ही प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को नामांकन स्थल में प्रवेश दिया गया। पहले दिन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 7 नामांकन पत्र, यानी कुल 17 पर्चे बिके। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 9 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन की पूर...
चित्र
  आईएमएस-बीएचयू में “स्वास्थ्य अनुसंधान में आर्थिक मॉडलिंग” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ वाराणसी । चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (आईएमएस-बीएचयू) स्थित हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट इन इंडिया (HTAIn) रिसोर्स सेंटर द्वारा “स्वास्थ्य अनुसंधान में आर्थिक मॉडलिंग: मॉडल विकास से साक्ष्य-आधारित निर्णय-निर्माण तक” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यावहारिक कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य नीति निर्माण के लिए भारतीय शोधकर्ताओं में स्वदेशी क्षमता विकसित करना है। उद्घाटन समारोह में आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रो. एस. एन. संखवार मुख्य अतिथि तथा फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. संखवार ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति को स्वास्थ्य अर्थशास्त्र से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने समान स्वास्थ्य पहुंच, उपचार की लागत-प्रभावशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिरता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शैक्षणिक चिकित्सा संस्थानों को घरेलू आर्थिक साक्ष्य तैयार करने में अग्...
चित्र
  जन चौपाल में महिला श्रमिकों ने मांगा 120 दिन का काम सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने उमड़ीं 300 महिला श्रमिक आशा ट्रस्ट की जन चौपाल में 50 गांवों की महिलाओं ने लिया भाग मिर्जामुराद/राजातालाब। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में राजातालाब स्थित विकासखंड आराजी लाइन के ब्लॉक सभागार में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 गांवों से करीब 300 महिला श्रमिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, आराजी लाइन सुरेंद्र सिंह ने महिला श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, पेंशन, स्वास्थ्य, आवास तथा महिला एवं परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पात्र श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए नियमानुसार आवेदन करने की अपील की। जन चौपाल में ब्लॉक प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने ‘जी राम जी’ कानून सहित श्रमिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। म...
चित्र
  नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, फैमिली आईडी का काम शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश वाराणसी । सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश तथा जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्यपूर्ति तथा विकास परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, ग्रेडिंग एवं रैंकिंग की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को अपेक्षित ग्रेडिंग और रैंकिंग हासिल करने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बी, सी और डी श्रेणी की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। फैमिली आईडी की प्रगति 88 प्रतिशत पाए जाने पर इसे शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के कार्यों के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने तथा कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन के महीनेवार आंकड़े पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री स...
चित्र
  फ्रेट विलेज के भूमि अधिग्रहण के विरोध में निकाला शांति मार्च भिक्षुओं और अनुयायियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का लिया संकल्प रामनगर (वाराणसी)। फ्रेट विलेज और कथित जबरन भूमि अधिग्रहण के विरोध में चल रहे धरने के एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को धरने के 365वें दिन टेंगरा मोड़ चौराहे से शांति मार्च निकाला गया। धम्म लर्निंग सेंटर, सारनाथ वाराणसी के विहाराधिपति पूज्य भंते चंद्रिमा थेरो के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में भिक्षुओं एवं अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तथागत बिहार के अध्यक्ष अमरीश प्रसाद कुशवाहा एवं पूर्व प्रधान गोपाल मौर्य ने की। शांति मार्च के दौरान तथागत बौद्ध विहार एवं लोना माता समाधि स्थल को बचाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि धर्मस्थल की रक्षा के लिए वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष अपनी मांगें लगातार रखी जाएंगी और मांग पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने शासन की कथित दोहरी नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर विभिन्न धर्मस्थलों के विकास और संरक्षण पर जोर दिया जा रह...
चित्र
  सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर में 95 लोगों की हुई स्वास्थ्य  वाराणसी। शैलपुत्री बस्ती में वृद्ध मित्र संस्था द्वारा हेल्पएज इंडिया के सहयोग से सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बुजुर्गों सहित कुल 95 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर के दौरान डॉ. नितिन राजपूत ने बुजुर्गों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर स्तर मापा। फार्मासिस्ट मानवेंद्र सिंह ने चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। कम्युनिटी मोबिलाइज़र चंद्रशेखर कुमार ने शिविर के आयोजन तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग किया। कमेटी ऑफिसर्स पूनम, प्रियांका और सीमा ने भी शिविर की व्यवस्थाओं एवं आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 95 लोग पहुंचे, जिनमें 55 बुजुर्ग, 15 अनरजिस्टर्ड बुजुर्ग और 25 नॉन-एल्डरली लोग शामिल रहे। शिविर में बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर दवाइयां लेने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। जांच के दौरान सामने आई स्...
चित्र
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वाराणसी । चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस के झंडे और विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां थीं। अंबेडकर पार्क से कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। कचहरी की ओर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर मार्च को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए। सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस के लिए अजय राय और वाराणसी के मतदाताओं का सम्मान लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आरोपों और शिकायतों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच की मां...
चित्र
  सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में युवा कलाकार नमन राज ने बांधा सुरों का समां राग बिलासखानी तोड़ी में शास्त्रीय गायन से श्रोताओं को किया भावविभोर, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित वाराणसी। काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को समर्पित अस्सी घाट पर आयोजित सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में सोमवार को युवा कलाकार नमन राज ने अपनी शास्त्रीय गायन की मनोहारी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह के सुरमयी वातावरण में नमन राज ने राग बिलासखानी तोड़ी की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उनकी गायकी में सुरों की मिठास, भाव और शास्त्रीय संगीत की बारीकियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में नमन राज ने अपने गायन का आरंभ राग बिलासखानी तोड़ी में विलंबित एकताल में निबद्ध बंदिश ‘चाप उठाई चढ़ाई’ से किया। उन्होंने राग की गंभीरता और भावपूर्ण स्वर-विन्यास के साथ बंदिश को प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिश ‘लंगर कांकरिया जिन मारो’ प्रस्तुत की। द्रुत लय में उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया...
चित्र
  मॉरीशस में कल से शुरू होगी ऐतिहासिक ‘भोजपुरी भाषा-सनातनी संस्कृति बचाओ जनजागरण यात्रा’ 28 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, प्रवासी भारतीयों को अपनी भाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास पोर्ट लुई (मॉरीशस)। विश्व भोजपुरी संघ (वर्ल्ड भोजपुरी ऑर्गनाइजेशन), भारत द्वारा बनारस वर्ल्ड भोजपुरी एसोसिएशन मॉरीशस के सहयोग से मॉरीशस में 28 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026 तक ‘भोजपुरी भाषा-सनातनी संस्कृति बचाओ जनजागरण यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। लगभग एक माह तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों के बीच भोजपुरी भाषा एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस व्यापक अभियान का नेतृत्व विश्व भोजपुरी संघ के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डॉ. अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ कर रहे हैं। उनके साथ मॉरीशस की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख (कला एवं संस्कृति) डॉ. हूशिला रिसौल भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना उद्देश्य डॉ. अपूर्व नारायण तिवारी के अनुसार, जनजागरण यात्रा और इसके तहत आयोजित होने वाले ‘इंटरनेशनल वर्ल्ड भोजपुरी ...
चित्र
  विद्युत पेंशनरों का छठा आंचलिक सम्मेलन सम्पन्न, 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा वाराणसी । विद्युत पेंशनर्स परिषद, वाराणसी अंचल का छठा आंचलिक सम्मेलन शनिवार को महमूरगंज स्थित शगुन लॉन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में वाराणसी अंचल के करीब एक हजार पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान परिषद की ओर से पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र मंत्री को सौंपा गया। आठवें वेतन आयोग समेत कई मांगें उठीं मांग पत्र में पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ देने, राज्य सरकार के पेंशनरों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा एलएमबी-10 की सुविधा यथावत रखने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। मंत्री अनिल राजभर ने पेंशनरों की मांगों को सुनते हुए उनके संबंध में न्यायसंगत विचार किए जाने का आश्वासन दिया। 45 वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित सम्मेलन के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के 45 वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर...