कम बारिश को देखते हुए कलेक्टर डॉ. संजय सोनवडे की पहल, मोरन नदी में ग्राम पंचायत तारा ने कई स्थानों पर कराया बोरी बंधान जल संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत का प्रयास, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 लोकेशन: तारा, शाहपुर (बैतूल), मध्यप्रदेश संवाददाता: सुभाष यादव तारा/बैतूल । जिले में इस वर्ष कम बारिश को देखते हुए जल संरक्षण की दिशा में प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. संजय सोनवडे के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर पर नदी-नालों में बोरी बंधान का कार्य कराया जा रहा है, ताकि वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल स्तर में सुधार लाया जा सके। इसी क्रम में जनपद पंचायत शाहपुर की ग्राम पंचायत तारा द्वारा मोरन नदी में कई स्थानों पर बोरी बंधान कराया गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार काकोडिया, सचिव धन्ना विश्वकर्मा एवं रोजगार सहायक राजकुमारी आर्य के माध्यम से यह कार्य कराया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नदी में बहकर जाने वाले पानी को रोककर उसका संरक्षण करना है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सके। कम बारिश की स्थिति में ...