चिचोली थाना क्षेत्र में कथित जुआ-सट्टे को लेकर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग राजेश नागदे, शाहपुर जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल । चिचोली थाना क्षेत्र के पाठाखेड़ा-कहूनारा जोड़ एवं चिरापाटला क्षेत्र में कथित रूप से जुआ-सट्टा संचालित होने की शिकायतें सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और युवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि संबंधित स्थानों पर लंबे समय से जुआ-सट्टे की गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, चिरापाटला में डायल 112 वाहन के आसपास जुआ खिलाए जाने का कथित वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए वीडियो में दिखाई देने वाले दावों की सत्यता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मां...