टोल प्लाजा बंद करने के किसान संगठन के आह्वान को व्यापारियों का समर्थन मुआवजा, सीवर और सड़क की गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं पर व्यापारियों ने की चर्चा चोलापुर । किसान संगठन द्वारा 30 सितंबर को देरही टोल प्लाजा बंद करने के आह्वान को लेकर धरसौना और चोलापुर बाजार के व्यापारियों ने अपना समर्थन जताया है। सोमवार को चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में गोला से लेकर चोलापुर कटारी तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर व्यापारियों ने अपनी बात रखी। विशेष रूप से मुआवजे, सीवर व्यवस्था और सड़क की गुणवत्ता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों का कहना था कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य से जुड़े प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है। बैठक के दौरान किसान संगठन द्वारा 30 सितंबर को देरही टोल प्लाजा बंद करने के आह्वान पर भी चर्चा हुई। मौजूद व्यापारियों ने आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही। बैठक में अनिल सेठ, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल, अजीत सिंह, प...