संदेश

खरीदने लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
चाइनीज मांझा बेचने, खरीदने और उड़ाने वालों पर होगी प्राथमिकी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई वाराणसी । कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से बाइक सवार की मौत की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित मांझा बेचने, खरीदने अथवा उससे पतंग उड़ाने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 11 अक्टूबर को कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा। चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए इसकी बिक्री और उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत महसूस की जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अभियान के तहत कितनी प्रभावी कार्रवाई की जाती है। ...