| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

जिला कारागार का डीएम-एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए जरूरी निर्देश

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद स्थित जिला कारागार का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।


अधिकारियों ने कारागार परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से एवं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।


औचक निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार
📰 जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज