नाबालिग पुत्री के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 रिपोर्टर: अखिलेश दुबे, देवरिया 🚨 देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: बनकटा क्षेत्र से अपहृत नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी बिहार से गिरफ्तार! देवरिया। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनकटा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 13 जुलाई से लापता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। क्या है पूरा मामला? 13 जुलाई 2026 को बनकटा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मुखबर की सूचना पर बिछाया जाल: एसपी देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, एएसपी दक्षिणी सुनील सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर सोहनपुर बाजार के पास (सलेमपुर-मैरवा मार्ग) से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। बिहार का आरोपी दबोचा गया: पुलिस ने मौके से अभियुक्त राजपूत विशाल पवन...