संदेश

Deoria News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भटवलिया का डीएम ने किया औचक निरीक्षण विद्युत आपूर्ति एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया,  जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भटवलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, विभिन्न उपकरणों की स्थिति तथा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से उपकेंद्र से जुड़े विद्युत फीडरों, विद्युत आपूर्ति की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही विद्युत सेवा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि उपकेंद्र एवं उससे संबंधित सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए तथा विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्युत आपूर्ति में आने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित क...
चित्र
  देवरिया में सपा युवजन सभा का धरना-प्रदर्शन कल अयोध्या चंदा चोरी, स्कूल बंद करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदर्शन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव देवरिया, 13 सितंबर 2026। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं एवं मुद्दों को लेकर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को देवरिया शहर के सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन का आयोजन दिन में 11 बजे से किया जाएगा। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता अयोध्या चंदा चोरी के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसके साथ ही प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद न किए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश एवं क्षेत्र में ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। ...
चित्र
  गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मईल पुलिस ने की कार्रवाई देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में थाना मईल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना मईल पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के प्रकरण से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त इस प्रकरण में वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद थाना मईल पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24, Answers इरफान अहमद — ब्यूरो चीफ
चित्र
  मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को जागरूकता का संदेश “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की पैनी नजर देवरिया, 11 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलेभर में “ गुड मॉर्निंग देवरिया” एवं “एंटी रोमियो चेकिंग” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों एवं शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती। मॉर्निंग वॉकर्स से किया सीधा संवाद पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों एवं सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बुजुर्गों से आत्मीय संवाद जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों म...
चित्र
 🔴 देवरिया पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास                 के मामले में आरोपी गिरफ्तार देवरिया । कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे करीब 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालगोदाम रोड से की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिल पासवान पुत्र राजकुमार पासवान, निवासी चकियवां, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में बताई है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त 2026 की शाम अखिलेश नामक व्यक्ति चकियवां वार्ड नंबर 11 स्थित बाजार से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में आ...
चित्र
 🚨 देवरिया: फलों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा की शराब बरामद, ट्रक पुलिस के कब्जे में देवरिया । सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से हरियाणा निर्मित शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक शराब को फलों के गत्तों के बीच छिपाकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। वाहन जांच के दौरान पुलिस को ट्रक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर फलों के बीच छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरामद शराब की मात्रा और अनुमानित कीमत का आकलन पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
चित्र
  देवरिया: एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना तरकुलवा का किया आकस्मिक निरीक्षण थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश साफ-सफाई समेत थाने की विभिन्न व्यव स्थाओं का एसपी ने लिया जायजा देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर ने थाना तरकुलवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और कार्यों में आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 अखिलेश दुबे
चित्र
  देवरिया: बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान, विभाग से स्थायी समाधान की मांग हरिकेश गुप्ता, भारतीय किसान मजदूर जन सेवा के पूर्वांचल प्रभारी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र की समस्या को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा घोरिया फील्ड और उसके आसपास के गांवों के लोग आए दिन बिजली की समस्याओं से परेशान हैं। कहीं बिजली का तार टूट जाता है, तो कहीं तार गिर जाता है। कभी बिजली आती है तो कभी चली जाती है। वहीं कई बार हाई वोल्टेज की समस्या भी सामने आती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। हरिकेश गुप्ता ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर जर्जर तारों को बदलवाया जाए और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि ग्राम सभा और आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिल सके।
चित्र
  दिव्या मित्तल ने IAS सेवा से लिया संन्यास, भावुक संदेश में साझा किए 13 साल के अनुभव देवरिया । भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की करीब 13 वर्षों की सेवा के बाद दिव्या मित्तल ने स्वेच्छा से पद से विदाई ली है। सेवा छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने प्रशासनिक सफर और जनता से मिले स्नेह को याद किया। दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई करने के बाद लंदन में नौकरी शुरू की थी। हालांकि, देश के लिए कुछ करने की इच्छा उन्हें वापस भारत ले आई और उन्होंने IAS अधिकारी बनने का रास्ता चुना। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता उन्हें देश की मिट्टी से मिली है। देवरिया और मीरजापुर में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हुए मिले अनुभवों को उन्होंने अपने जीवन की बड़ी सीख बताया। देवरिया और मीरजापुर की सेवा को बताया खास अनुभव दिव्या मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों से जुड़े कई अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि देवरिया ने उन्हें यह सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना केवल विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है। वहीं मीरजापुर से उन...
चित्र
  देवरिया में रेलवे ओवरब्रिज से मज़ार हटाने की कार्रवाई, विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार देवरिया । रेलवे ओवरब्रिज पर स्थित मज़ार को लेकर लंबे समय से उठ रहे विवाद के बीच प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। देवरिया विधायक ने एक कार्यक्रम के दौरान इस कार्रवाई को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक के अनुसार , रेलवे ओवरब्रिज पर बनी उक्त संरचना सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के रूप में बताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने शासन स्तर पर लगातार प्रयास किया। विधायक ने अपने संबोधन में राम नगिना यादव का भी उल्लेख किया और दावा किया कि इस मुद्दे का विरोध करने के दौरान उनके साथ गंभीर घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने संघर्ष किया और देवरिया की जनता ने भी उनका साथ दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के निर्देश के बाद रेलवे ओवरब्रिज पर स्थित उक्त मज़ार को हटाकर कार्रवाई पूरी की गई है। उन्होंने इसे सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बताते हुए देवरिया के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। जन जन की आवाज़ न्यूज़ ...

देवरिया में 11 अगस्त को रोजगार मेला | 19 कंपनियां देंगी नौकरी | ₹25 हजार तक वेतन

चित्र
 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया देवरिया आईटीआई में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 19 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका देवरिया । जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 11 अगस्त को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुल 19 प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और दक्षता के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को ₹15,000 से ₹25,000 तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। ⏰ अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त को सुबह 8:30 बजे आईटीआई परिसर पहुंचकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना मूल आवेदन पत्र एवं आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रिपोर्ट: अखिलेश दुबे, देवरिया
चित्र
  देवरिया: जिला कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया। जिला कारागार का आज पुलिस अधीक्षक देवरिया के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कारागार में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 संपादक: अखिलेश दुबे | हेड ऑफिस: देवरिया, उत्तर प्रदेश

देवरिया: पुलिया के पास बेहोशी की हालत में मिली आठवीं की छात्रा, मचा हड़कंप

चित्र
  देवरिया: पुलिया के पास अचेत मिली कक्षा 8 की छात्रा, पुलिस जांच में जुटी मदनपुर, देवरिया। मदनपुर कस्बे के केवटलिया वार्ड में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिया के समीप कक्षा आठ की छात्रा अचेत अवस्था में मिली। छात्रा को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को संभाला गया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने छात्रा को एक चार पहिया वाहन के आसपास देखे जाने की बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। छात्रा के परिजन फिलहाल मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। बताया गया है कि छात्रा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा की पढ़ाई करती है और शुक्रवार को भी वह स्कूल गई थी। छात्रा की तबीयत खराब होने की जानकारी भी सामने आई है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्...

देवरिया में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल... गोरखपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।"

चित्र
  देवरिया में युवक पर चाकू से हमला, मैरिज हॉल के पास वारदात देवरिया । शहर के एक मैरिज हॉल के पास एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  "देवरिया में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल... गोरखपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी।" जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया अखिलेश दुबे संपादक

रुद्रपुर में आज रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली

चित्र
  रुद्रपुर में आज रूट डायवर्जन लागू, कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रुद्रपुर/देवरिया। शुक्रवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में कांवड़ियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रुद्रपुर कस्बे में रूट डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का संचालन बदला जाएगा, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस के अनुसार, गौरी बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को तारासारा मार्ग से होकर रुद्रपुर बस स्टेशन भेजा जाएगा। वहीं बरहज और मदनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूर्वी बाईपास से निकाला जाएगा। रुद्रपुर से गोरखपुर जाने वाले वाहन भी पूर्वी बाईपास का ही उपयोग करेंगे। मंदिर के आगे केवल आवश्यकता होने पर ही वाहनों का आवागमन कराया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया रिपोर्ट: अखिलेश दुबे
चित्र
  देवरिया: किसान फार्मर आईडी अभियान में तेजी, 15 दिन की समय-सीमा तय देवरिया। जिले में किसान फार्मर आईडी बनाने के अभियान को तेज करने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि प्रत्येक पात्र किसान की फार्मर आईडी अगले 15 दिनों के भीतर तैयार कराई जाए। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत सहायकों और संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में वृक्षारोपण अभियान, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, डिजिटल लाइब्रेरी और अंत्येष्टि स्थल जैसे विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। सभी विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को पशुओं के टीकाकरण और ईयर टैगिंग अभियान में तेजी लाने के साथ अवैध पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा गया। वहीं जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी विशे...

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 अखिलेश दुबे देवरिया

चित्र
  देवरिया: डीएम का सख्त एक्शन, लापरवाही पर बिजली विभाग के एक्सईएन का वेतन रोका शिकायतों की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और जवाबदेह कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। देवरिया में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया, युवक ने किया जानलेवा हमला"

चित्र
  देवरिया: प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, भाई पर कुदाल से किया जानलेवा हमला देवरिया । जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजमगढ़ निवासी युवक का क्षेत्र की एक युवती से करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने युवक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर उससे बातचीत बंद कर दी।  रविवार को युवक युवती के घर पहुंचा और बातचीत बंद करने का कारण पूछने लगा। इसी दौरान युवती का भाई वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में युवक ने पास में रखा कुदाल उठाकर युवती के भाई पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से हिरासत में ले लिया।  बाद में युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक...