| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

AIMIM युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने की घोषणा, शेजान खान बने युवा जिला सचिव

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24रामपुर
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट

रामपुर। AIMIM युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से संवाद कर संगठन की आगामी रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान शेजान खान को उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा की भावना को देखते हुए AIMIM युवा जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सलमान शाह ने शेजान खान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इसी मौके पर जिला पंचायत वार्ड नंबर 29 से शेजान खान का आवेदन भी कराया गया। पार्टी की ओर से उन्हें संभावित प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई।

सलमान शाह ने कहा कि AIMIM का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना और युवाओं को राजनीति एवं जनसेवा के क्षेत्र में आगे लाना है। आने वाले समय में संगठन की सक्रियता बूथ एवं पंचायत स्तर तक बढ़ाई जाएगी।


कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने शेजान खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा, युवा जिला महासचिव जुनैद खान, युवा जिला महासचिव दानिश गुल, जुनैद, मदनलाल, प्रताप, बुधन खान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज