शिवपुर थाने पर जब्त वाहनों का अंबार, सड़क सिकुड़ने से जाम का संकट जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 रिपोर्ट : विजय कुमार. शिवपुर, वाराणसी वर्षों से खड़े जब्त वाहनों से बढ़ी परेशानी, सड़क किनारे तक फैला कब्जा शिवपुर (वाराणसी)। शिवपुर थाना परिसर और उसके आसपास लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आपराधिक मामलों में जब्त किए गए वाहन, दुर्घटनाग्रस्त वाहन और लावारिस हालत में मिले वाहन थाना परिसर के अलावा बाहर सड़क किनारे तक खड़े दिखाई दे रहे हैं। वाहनों की अधिक संख्या के कारण थाना परिसर में जगह का संकट भी गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई वाहन वर्षों पुराने हैं और खुले में पड़े रहने के कारण अब जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। कुछ वाहन मिट्टी में धंस गए हैं, जबकि कई वाहनों के पुर्जे भी खराब हो चुके हैं। लंबे समय तक खुले में खड़े रहने से इन वाहनों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। निस्तारण में देरी से बढ़ता जा रहा अंबार पुराने जब्त वाहनों की नीलामी और नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया होती है, लेकिन सभी वाहनों का समय से निस्तारण नहीं हो पाने के कारण नए वाहनो...