एनएसयूआई और सेवादल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन अकरम खान पटेल की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली (बैतूल), 29 सितंबर 2026। चिचोली तहसील के जय स्तंभ चौक पर मंगलवार दोपहर 12 बजे एनएसयूआई एवं कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने किया। प्रदर्शन के दौरान सेवादल कांग्रेस चिचोली के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य और एनएसयूआई चिचोली के ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार चिचोली के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया में संवै...