शासकीय आवास में मिली सागौन की लकड़ी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई 23 नग सागौन की चरपट बरामद, कीमत करीब एक लाख रुपये जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 लोकेशन: बैतूल, मध्यप्रदेश रिपोर्ट: अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल बैतूल । जिले के भैंसदेही में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के एक रिक्त शासकीय आवास से 23 नग सागौन की लकड़ी (चरपट) बरामद की गई। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस विभाग से प्राप्त प्रेस नोट के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 की रात्रि में भैंसदेही के बीएमओ द्वारा पुलिस को लिखित सूचना दी गई थी कि स्वास्थ्य विभाग के रिक्त शासकीय आवास में इमारती लकड़ी रखी होने की जानकारी मिली है। सूचना मिलने पर थाना भैंसदेही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान आवास में 23 नग सागौन की लकड़ी रखी मिली। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर लकड़ी बरामद की। बरामद लकड़ी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की रही...