संदेश

खिलाड़ियों से अनुशासन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  470 खेल प्रतिभाओं को यूपी पुलिस में मिली नियुक्ति, लखनऊ में वितरित हुए नियुक्ति-पत्र जर्सी से वर्दी तक का सफर, खिलाड़ियों से अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा की अपेक्षा लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति-पत्र मिलने के साथ ही इन खिलाड़ियों के जीवन में खेल के मैदान से पुलिस सेवा तक का एक नया अध्याय शुरू हुआ। इस अवसर पर चयनित खेल प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा गया कि ‘नए उत्तर प्रदेश’ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। गांव से लेकर ब्लॉक, ब्लॉक से जनपद और जनपद से प्रदेश स्तर तक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान, मिनी स्टेडियम, स्टेडियम तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों और उनकी मेहनत को सराहा गया। कहा गया कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने की सीख भी देता ह...