विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव ने किया पानी की टंकी का लोकार्पण
जन-जन की आवाज़ न्यूज़24
रिपोर्टर जितेंद्र कुमार
फिरोजाबाद। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के छेछापुर चौराहा पर टीटीएसपी पानी की टंकी का लोकार्पण फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव ने किया।
पानी की टंकी शुरू होने से चौराहे और आसपास के क्षेत्र से आने वाले लोगों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा। बताया गया कि यहां आने वाले जनमानस के लिए हर समय पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर शिकोहाबाद ब्लॉक प्रमुख विजय यादव एवं मदनपुर ब्लॉक प्रमुख जोगेंद्र यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें