जांच दल गठित होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी, सचिव और इंजिनियर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्ट: दुर्गेश यादव जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल। मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत में निर्माण कार्यों को लेकर शिकायतें जिला प्रशासन के समक्ष रखी गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. संजय सोनवडे द्वारा जिला स्तरीय जांच दल गठित किया गया है। जिला स्तरीय जांच प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद ग्राम पंचायत के सचिव अशोक धुर्वे और इंजिनियर ब्रजलाल इरपाचे द्वारा संबंधित निर्माण कार्यों पर रोक नहीं लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब मामले की जांच जिला स्तरीय टीम द्वारा की जानी है, तो जांच पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्यों को रोकना आवश्यक है, ताकि मौके की वास्तविक स्थिति में किसी प्रकार का बदलाव न हो। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जांच पूरी होने तक विवादित निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जांच दल द्वारा मौके का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच की जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि नि...