नवीन मंडी में चुनावी व्यवस्थाओं के लिए वैकल्पिक स्थल की मांग, किला परिसर की जर्जर सड़क की मरम्मत का मुद्दा भी उठा जन जन की आवाज़ 24 रिपोर्टर: युसूफ रामपुर सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र, व्यापारी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग रामपुर, 06 अक्टूबर 2026। सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने जिलाधिकारी रामपुर को दो महत्वपूर्ण जनहित एवं व्यापारी हित से जुड़े मुद्दों को लेकर पत्र सौंपा। उन्होंने नवीन मंडी में चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के लिए वैकल्पिक स्थल निर्धारित करने तथा किला परिसर की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। व्यापार मंडल की ओर से दिए गए पहले पत्र में कहा गया कि चुनाव के दौरान नवीन मंडी परिसर में ईवीएम/मतपेटियों को रखने और मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं के कारण मंडी के नियमित व्यापारिक कार्य प्रभावित होते हैं। सब्जी मंडी, अनाज मंडी एवं फ्रूट मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता, जिसके चलते उन्हें सड़क पर व्यापारिक गतिविधियां संचालित करनी पड़ती हैं।...