सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक जिम की सुविधा, महापौर ने किया लोकार्पण · 62 लाख की लागत से निखरी फिटनेस की रंगत, एचडीएफसी के सहयोग से तैयार हुआ जिम · प्रधानमंत्री जी के विजन से काशी बनी विश्वस्तरीय खेल नगरी : अशोक कुमार तिवारी · एक ही छत के नीचे 21 खेलों के साथ अब मिली वर्ल्ड क्लास जिमिंग की सुविधा : नगर आयुक्त वाराणसी : महानगरों की तर्ज पर अब काशी के खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों को शहर के मध्य में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक जिम सुविधा मिलेगी। डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सिगरा) में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से लगभग 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सिगरा स्टेडियम का वर्तमान विश्वस्तरीय स्वरूप यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी खेल नीति और काशी के प्रति उनके विशेष लगाव की देन है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही सिगरा स्टेडियम को पुनर्विकसित कर विश्वस्तरीय खेल परिसर बनाया गया और इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) क...