भाजपा-सपा के दिग्गजों ने भरे पर्चे स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह व शिक्षक से लाल बिहारी यादव ने किया नामांकन दोनों सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने भी ठोंकी ताल, छह अक्टूबर तक चलेगा नामांकन वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को सियासी सरगर्मी तेज हो गई। भाजपा ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह को मैदान में उतारकर अपनी चुनावी तैयारी का संकेत दिया, वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने नामांकन कर चुनावी मुकाबले को राजनीतिक रंग दे दिया। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के साथ कई निर्दल उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया, जिससे चुनावी मैदान में मुकाबला बहुकोणीय होता दिखाई देने लगा है। सोमवार को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. पंकज कुमार गौतम, दुल्ला खान और सुनील कुमार यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अवधेश सिंह , जो निर्दल शिक्षक संघ से जुड़े हैं और बीएचयू के कॉमर्स विभाग में असिस्टेंट प्...