ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी में पहुंचीं नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों को मिलेगा अध्ययन और ज्ञान अर्जित करने का अवसर संवाददाता। ग्राम पंचायतों में शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी में नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। अब गांव के लोग अपने ग्राम सचिवालय में पहुंचकर पुस्तकों के माध्यम से ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।इस पहल से विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों को विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। ग्राम सचिवालय में पुस्तकें उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलने और बच्चों एवं युवाओं में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है। पुस्तकों के माध्यम से ग्रामीणों को साहित्य, इतिहास, संस्कृति, समाज और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को समझने और उसके प्रति नई दृष्टि विकसित करने में मदद मिलेगी। गांव में ही पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्...