* चिचोली की सड़कों पर यूथ कांग्रेस ने लगाए धान के रोपे, अनोखे अंदाज में जताया विरोध* सुरेन्द्र बावने बैतूल जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली । नगर की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस ने शनिवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोनू धुर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की गड्ढों से पटी सड़कों पर धान के रोपे लगाकर विरोध जताया। चिचोली नगर में भारी आवागमन के बीच खराब सड़कों के कारण आम जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी का आरोप है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं और बारिश में निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है और नगर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं बचा, जहां सड़क व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। पूरे शहर में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनसे वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रूपेश आर्य और हर्ष भुसारी ने सड़क की बदहाली पर तंज क...