रामदास आठवले के मुरादाबाद मंडल आगमन को लेकर तैयारियां तेज रामपुर । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले का 13 सितंबर को मुरादाबाद मंडल में आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री सलीम मलिक मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों में पहुंचकर लगातार बैठकें कर रहे हैं। आज रामपुर में प्रदेश महामंत्री सलीम मलिक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मुरादाबाद पहुंचकर रामदास आठवले के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। पार्टी की ओर से रामपुर के प्रत्येक ब्लॉक और तहसील से 10-10 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद ले जाने की तैयारी की जा रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क और बैठकें की जा रही हैं। जन-जन...