बनकटा पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,650 नकद, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनसे नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी राजन यादव के पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | देवरिया