शिक्षक चुनाव को लेकर मिलक विधानसभा में चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी ने तेज की चुनावी तैयारियां, शिक्षक मतदाताओं से संपर्क और क्षेत्रवार जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन लोकेशन: रामपुर जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट मिलक। आगामी शिक्षक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मिलक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी शिक्षक चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, मतदाता संपर्क अभियान और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री एवं मिलक विधानसभा के चुनाव प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संगठन को बूथ एवं क्षेत्र स्तर तक मजबूत करने तथा शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान मिलक तहसील एवं शाहबाद तहसील क्षेत्र में शिक्षक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही संग...