आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की उठाई मांग जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर ब्यूरो चीफ – रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट रामपुर।आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी रामपुर को ज्ञापन सौंपते हुए मानदेय बढ़ाने तथा आर्थिक सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों के साथ-साथ टीकाकरण सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में लंबे समय से अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹3,000 से बढ़ाकर ₹6,000 किया गया है, जबकि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय कई वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य ...