चिचोली के जोगली के पास गौवंश से भरा पिकअप पकड़ा, युवाओं ने पुलिस के हवाले किया
पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट
चिचोली। ग्राम जोगली के पास देर रात गौवंश से भरे एक पिकअप वाहन को युवाओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन में तीन नग गौवंश ले जाए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गौवंश को कटने के लिए महाराष्ट्र ले जाने की बात सामने आई है।
चिचोली थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि जोगली के पास देर रात युवाओं ने पिकअप वाहन को रोककर उसमें तीन नग गौवंश पाए। इस दौरान वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि क्लीनर को युवाओं ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने तीनों गौवंश को सुरक्षित गौशाला भेज दिया है। वहीं पिकअप वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गौवंश को पकड़ने और पुलिस के सुपुर्द करने के दौरान युवा शिवशक्ति संगठन के सागर आर्य, जतिन आर्य, अमित यादव, रितेश मरकाम, प्रिंस आर्य, दीपक काकोडिया, लक्की, कुणाल, संदीप, अन्नू, मोहनीश, आयुष यादव, हेमंत पटवा, अंशुल, मोहित, अखिल, रोहित सोनी, सचिन इवने, प्रिंस, सूरज धुर्वे, हरिश कुमरे, सचिन मालवी, राजा, अर्पित आर्य, हर्ष आर्य, मोना यादव, सौरभ ठाकुर, आकाश दरवाई, शुभम पटेल, आदर्श बिहारे, जितेश गंगारे, सूरज, समित पंद्रे, प्रविण मरकाम, विशाल, रोहित कुमरे, आदित्य गंगारे और अमन विश्वकर्मा सहित अन्य युवा साथी मौजूद रहे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें