विश्वनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ नटवर नागर का जन्म वाराणसी। विजय कुमार, रिपोर्टर जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में स्थित अक्षयवट हनुमान मंदिर में शुक्रवार को भाद्र मास की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईं और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। मध्यरात्रि में लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान से संपन्न कराया गया। अर्चक अंकित मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत स्नान कराया और इसके बाद उन्हें नूतन वस्त्र धारण कराए गए। सुगंधित पुष्पों से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार किया गया। मुकुट और रत्न जड़ित हार से सुसज्जित भगवान के स्वरूप की भव्यता देखते ही बनी। जन्मोत्सव के बाद अर्चकगणों द्वारा विधिवत महाआरती की गई। देर रात तक मंदिर में भक्तों की मौजूदगी रही। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में पंचामृत और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिवार के नील कुमार मिश्रा, बच्च...