🔴 बड़ी खबर | रमना के मुख्य मार्ग पर अस्पतालों का कचरा मिलने से हड़कंप निडिल्स, कांच की बोतलें और जैविक अवशेष खुले में फेंके जाने का आरोप, संक्रमण के खतरे को लेकर उठे सवाल जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 📍 लोकेशन: वाराणसी ✍️ रिपोर्ट: विजय कुमार वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर-रमना बॉर्डर के मुख्य मार्ग पर अस्पतालों का जैव-चिकित्सकीय कचरा खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे मेडिकल वेस्ट बिखरा होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मौके पर बड़ी संख्या में कांच की बोतलें, इस्तेमाल की गई सुइयां, मेडिकल सामग्री, जैविक अवशेष और मांस के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। खुले में इस तरह का कचरा पड़े रहने से राहगीरों और आसपास के लोगों के लिए चोट तथा संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ⚠️ राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क किनारे इस्तेमाल की गई सुइयां और टूटे कांच पड़े होने से राहगीरों के चोटिल होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मे...