संदेश

news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने किया क्षेत्र का दौरा, कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान  रिपोर्ट रामपुर रामपुर । रामपुर से सांसद आली जनाब मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र के विस्तृत दौरे के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। दौरे की शुरुआत में सांसद ने हाजी ज़हूर अहमद कासिफ राइस मिल, टांडा के बेटे ज़ैनुल के दावत-ए-वलीमा में कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हाजी ज़हूर अहमद से मुलाकात कर खुशियां साझा कीं और दूल्हे ज़ैनुल को शादी की दिली मुबारकबाद दी। हाजी ज़हूर अहमद ने सांसद एवं उनके साथियों का दावत में शामिल होने पर शुक्रिया अदा किया। इसके बाद सांसद को एडवोकेट मोहम्मद वकील की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। वह तत्काल अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पर पहुंचे और मोहम्मद वकील से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। इसके बाद सांसद ग्राम जूठिया पहुंचे, जहां उन्होंने उमराह की मुकद्दस यात्रा पर जा रहे नाज़िम भाई और उनकी अहलिया...
चित्र
  मुख्य मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बारिश होते ही बंद हो जाता है रास्ता सीतापुर। ब्लॉक रामपुर मथुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखड़ी में मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच से गुजरने वाला मुख्य खड़ंजा मार्ग लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। हल्की बारिश होते ही रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित ब्लॉक अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। इसके अलावा 1076 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है , लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के कारण पहले से ही लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मुख्य मार्ग के खराब होने से ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। ?से अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार ...
चित्र
  क्षेत्रीय मंत्री बनने पर सौरभ पाल लोधी और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने पर राजीव लोचन प्रजापति का जोरदार स्वागत ब्यूरो चीफ — रफीउल्लाह खान रामपुर  जन जन की आवाज न्यूज़, 24 रामपुर । भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी में रामपुर से सौरभ पाल लोधी को क्षेत्रीय मंत्री तथा राजीव लोचन प्रजापति को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य का नवीन दायित्व मिलने पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री सौरभ पाल लोधी ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 वहीं, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजीव लोचन प्रजापति ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए नव...
चित्र
  मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में थाना रविन्द्रनगर धूस की मिशन शक्ति टीम द्वारा #MissionShakti5 के द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन एवं सहायता नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव , ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से सावधान रहने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने की अपील की। पुलिस विभाग द्वार...