देवरिया में मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देवरिया । पुलिस लाइन्स, देवरिया के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों से विभिन्न मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में गंभीरता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया