संदेश

वाराणसी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  5100 रुद्राक्ष के दानों से सजे अक्षयवट हनुमान, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान जी का सावन के दूसरे शनिवार को भव्य श्रृंगार किया गया। इस विशेष अवसर पर भगवान का 5100 रुद्राक्ष के दानों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। भोर करीब 4 बजे मंगला आरती से पहले पुजारी राजू पांडेय ने भगवान हनुमान का विधिवत स्नान कराया। इसके बाद सिंदूर और तेल का लेपन कर नूतन वस्त्र धारण कराए गए और रुद्राक्ष की लंबी माला से श्रृंगार किया गया। भगवान को सुगंधित फूलों से भी सजाया गया। महंत नील कुमार मिश्रा की आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक भक्तों ने दर्शन-पूजन किया और प्रसाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रृंगार कार्यक्रम में महंत परिवार के अंकित मिश्रा, बच्चा पाठक, रमेश गिरी, राजू पाठक, रजत और रोहित सहित कई लोग मौजूद रहे। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | वाराणसी विजय कुमार 
चित्र
  सिगरा में बार संचालक का पीछा कर जान से मारने की कोशिश, पांच पर मुकदमा जन जन  की आवाज न्यूज़ 24 वनारासी विजय कुमार वाराणसी । सिगरा क्षेत्र में बार का संचालक करने वाले यथार्थ चौरसिया को कार सवार पांच युवकों ने पीछा कर जान से मारने की कोशिश की, इस दौरान यथार्थ ने सिगरा पेट्रोल पंप पर रुक कर पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि कार सवार युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग‌ गए।‌‌इस मामले में  इंस्पेक्टर सिगरा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवकों का पता लगाया जा रहा है। मैदागिन सप्तसागर निवासी यथार्थ चौरसिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सिगरा स्थित आईपी ग्रैंड बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बार का संचालन करते हैं। बीते 26 जुलाई की रात रोजाना की तरह बार बंद कर साफ-सफाई और हिसाब-किताब करने के बाद करीब 2:30 बजे वह घर जाने के लिए निकले। तभी बिल्डिंग के बाहर पहले से पांच युवक खड़े थें। इनमें दो कार में सवार थे, जबकि तीन युवक गेट के पीछे खड़े थे। आरोप है कि सभी गाली-गलौज करते हुए पीछा करने लगे। इस दौरान खुद को खतरे में देख ...