राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के जाने का आरोप, कांग्रेस ने एसपी से की जांच की मांग ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान जन जन की आवाज न्यूज़ 24 रामपुर। उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल से चले जाने का दावा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। शिकायत में वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल के CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की गई है। साथ ही आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। इसलिए पूरे मामले को राजनीतिक विवाद के बजाय तथ्यों और कानून के आधार पर देखा जाना चाहिए। शिकायत म...