48 घंटे बाद भी सुलग रहा मड़ौली का पंखा गोदाम, फिर भड़की आग वाराणसी (जन जन की आवाज न्यूज़ 24)। मड़ौली स्थित पंखा गोदाम में लगी आग 48 घंटे बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हो सकी है। बुधवार भोर में गोदाम के भीतर सुलग रही चिंगारियां अचानक फिर शोला बनकर भड़क उठीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पंखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कुछ सॉल्वेंट अत्यधिक ज्वलनशील हैं। इसी वजह से आग बुझने के बाद भी गोदाम के भीतर से धुआं और चिंगारियां उठती रहीं। बुधवार भोर में सुलगती चिंगारियों के दोबारा शोला बनने से आसपास अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को नियंत्रित किया। वहीं, आग की भीषण गर्मी के कारण गोदाम की बिल्डिंग की बीम भी झुक गई है। इससे बेसमेंट में जाकर आग के वास्तविक स्रोत तक पहुंचना अग्निशमन कर्मियों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। आग के पूरी तरह शांत न होने से गोदाम में लगातार निगरानी और सावधानी बरती जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण को लेकर अभी रहस्य बरकरार है। — विजय ...