गांधीनगर में खुले पानी के गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत रिपोर्ट: अर्जुन कचनार इंदौर जन जन की आवाज न्यूज़ 24 इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के नए बसेरा इलाके में खुले पानी के गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने क्षेत्र में खुले पड़े गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 के नए बसेरा क्षेत्र में रहने वाले विशाल बडगूजर के 8 वर्षीय बच्चे की 20 सितंबर को टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे स्थित खुले पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि खुले और गहरे गड्ढे की सुरक्षा को लेकर पहले से ही ध्यान दिया जाना चाहिए था, ताकि इस तरह की घटना को रोका जा सके। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव पीयूष करोसिया अपने सहयोगियों के साथ मृतक बच्चे के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पीयूष क...