दालमंडी में फिर गरजा बुलडोजर, 181 मकानों पर चला प्रशासन का हथौड़ा चौड़ीकरण अभियान अंतिम चरण में, दिसंबर तक नया स्वरूप देने का लक्ष्य जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 वाराणसी | विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी । लंबे समय से शांत पड़ी काशी की ऐतिहासिक दालमंडी में सोमवार को एक बार फिर बुलडोजरों की आवाज गूंज उठी। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की संयुक्त टीम ने दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के अंतिम चरण के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दालमंडी चौड़ीकरण के लिए कुल 187 मकानों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 181 मकानों पर अब तक कार्रवाई पूरी हो चुकी है। शेष चिन्हित मकानों पर अंतिम चरण की कार्रवाई की जा रही है। सुबह से ही जेसीबी और बुलडोजर मौके पर पहुंच गए थे और प्रशासन की निगरानी में चिन्हित निर्माणों को हटाने का काम शुरू किया गया। अंतिम चरण में पहुंचा चौड़ीकरण अभियान दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। प्रशासन की ओर से अब इसे परियोजना के अंतिम बड़े चरण के ...