बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर डांडा मंदिर के पास महिंद्रा ट्रैक्टरों से भरा ट्रक पलटा, भारी नुकसान दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल । बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर डांडा मंदिर के समीप महिंद्रा ट्रैक्टरों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लोड कई ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने से भारी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक ट्रैक्टर लेकर हाईवे से गुजर रहा था, तभी डांडा मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे ट्रैक्टरों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना संबंधित पुलिस एवं प्रशासन को दी गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना ने एक बार फिर हाईवे पर भारी वाहनों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।