संदेश

ayodhanews लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स कॉलेज में एसएसपी अयोध्या का संवाद सत्र, छात्राओं को करियर और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता, नशामुक्ति और तनाव प्रबंधन के लिए किया प्रेरित रिपोर्टर: फैज़ान खान, फैज़ाबाद-अयोध्या  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 अयोध्या। कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के लिए संवाद एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, करियर, रोजगार, आत्मनिर्भरता और लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। बदलते करियर विकल्पों की दी जानकारी संवाद के दौरान एसएसपी ने कहा कि आज विद्यार्थियों के सामने करियर के पहले की तुलना में कहीं अधिक विकल्प उपलब्ध हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल और कानून के साथ-साथ नर्सिंग, आईटी, साइबर क्षेत्र, फाइनेंस, मैनेजमेंट, एनीमेशन और डिजिटल क्षेत्र में भी रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि करियर का चुनाव अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करें। क...